Thursday, January, 29,2026

MLA ने SDM के मुंह पर ज्ञापन फाड़कर फेंका

जोधपुर: जोधपुर में मंगलवार को कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने एसडीएम पंकज जैन के मुंह पर ज्ञापन फाड़कर फेंक दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। यह घटना यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली गई मनरेगा बचाओ पदयात्रा के दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुई। यूथ कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी सर्किल से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिला कलेक्टर या अतिरिक्त कलेक्टर बाहर आकर ज्ञापन लें। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस ने रैली को गेट पर रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि एसडीएम बाहर आकर ज्ञापन ले लेंगे, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी बाहर नहीं आया। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद नाराज कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद जब एसडीएम पंकज जैन ज्ञापन लेने के लिए आए तो विधायक अभिमन्यु पूनिया ने आक्रोश में आकर ज्ञापन फाड़कर एसडीएम के मुंह पर फेंक दिया। इसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery