Sunday, September, 13,2026

चौबीस अधिकारी व कर्मचारी निलंबित

झुंझुनूं: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन ने झुंझुनूं डिपो में लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई करते हुए 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई में मुख्य प्रबंधक गणेश शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर सहित डिपो के कई अधिकारी शामिल हैं। अब गिर्राज स्वामी को झुंझुनूं डिपो का नया मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। दरअसल, इस रोडवेज डिपो में पिछले 3 साल से 15 कार्मिक गायब थे। रोडवेज मुख्यालय ने जांच शुरू की, तो खुलासा हुआ कि वर्ष 2020 से अब तक कई कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे, फिर भी उनका वेतन बनता और भुगतान होता जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर न केवल अधिकारियों को निलंबित किया गया, बल्कि सभी दोषी अधिकारियों और गायब कर्मचारियों को चार्जशीट भी थमाई गई है। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के अन्य रोडवेज डिपो में भी आंतरिक जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्रीय परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है।

उपस्थिति के संबंध में निर्देश

रोडवेज प्रशासन के अनुसार निगम की सभी इकाइयों में उपस्थित दर्ज करवाने के लिए राज एसएसओ अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से समस्त प्रबंधकों, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एवं कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति मुख्यालय द्वारा ली जा रही है। साथ ही, समस्त जोनल मैनेजर को निर्देशित किया गया है कि इकाई में निरीक्षण के दौरान कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति फिजिकली चेक की जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery