Monday, April, 27,2026

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन दोस्तों की मौत व चालक घायल

झुंझुनूं: जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धनूरी थाना क्षेत्र में झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर रात करीब 1 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त भजन संध्या में शामिल होकर झुंझुनूं शहर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में चालक का कार से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार तीन से चार बार पलटी खाते हुए करीब 15 फीट दूर खेत में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में सुनील शुक्ला (33), गौरव सैनी (21) और विजय ढंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक जितेंद्र वालिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो शव कार के पास मिले, जबकि तीसरा शव खेत के दूसरे छोर पर करीब एक घंटे बाद मिला। हादसे के समय पीछे आ रही अन्य गाड़ियों में सवार लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में सुनील पूजा-पाठ का कार्य करता था, जबकि गौरव और विजय हलवाई का काम करते थे। रविवार दोपहर तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery