Tuesday, November, 25,2025

मैंने सब लौटाया, लेकिन सूदखोरों ने जीने नहीं दिया

झुंझुनूं: सदर थाना इलाके में चूरू बाईपास स्थित बीरबल मार्केट में रविवार को एक सरकारी अधिकारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने 4 पेज के सुसाइड नोट में सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में अधिकारी ने लिखा- ये ब्याज पर ब्याज जोड़ते रहे और फिर भी मैं करोड़ों रुपए भरता रहा। मैं थक गया हूं, मैंने सब कुछ लौटाया, लेकिन सूदखोरों ने चैन से जीने नहीं दिया। जानकारी के अनुसार जिस दुकान में अधिकारी ने सुसाइड किया वो दुकान उन्हीं की है। कोतवाली थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया कि सुरेश सैन (54) महिला अधिकारिता विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर थे। परिजनों की रिपोर्ट पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट में सुरेश ने सुधीर, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, यूनुस, विजय कुमार और दो के नाम लिखे हैं। सुरेश ने आरोपियों को सूदखोर बताया है। सुरेश ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा- मैं थक गया हूं। मैंने सब कुछ लौटाया, लेकिन सूदखोरों ने चैन से जीने नहीं दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery