Tuesday, August, 12,2025

लोकतंत्र सेनानियों का योगदान भारतीय लोकतंत्र की रीढ़: बागडे

झुंझुनूं: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि आपातकाल एक ऐसा काला अध्याय था, जब संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात हुआ। उस दौर में जेल जाने वाले सेनानियों ने अपने आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस से लोकतंत्र की रक्षा की।

आज का यह आयोजन न केवल उनका सम्मान है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा भी है। वे रविवार को शहर के स्काउट गाइड मैदान में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों के सम्मान में आयोजित माधव सेवा सम्मान-2025 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को केवल एक दिन सम्मानित करना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक मान्यता लगातार मिलती रहनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी केवल इतिहास के पात्र नहीं हैं, बल्कि वो आज के भी आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सामाजिक मूल्यों को मजबूती देते हैं और युवा पीढ़ी को देश सेवा की ओर प्रेरित करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में सदैव राष्ट्रभक्ति की गूंज रही है और आपातकाल के दौर में झुंझुनूं जैसे जिलों के लोगों ने अभूतपूर्व साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि देश जब-जब संकट में आया है, तब-तब समाज ने अपने सच्चे प्रतिनिधि खड़े किए हैं और लोकतंत्र सेनानी उन्हीं में से हैं।

ऐसे आयोजनों से समाज में होता है राष्ट्रीय मूल्यों का संचार

राज्यपाल बागडे ने बृज स्मृति प्रन्यास ट्रस्ट की ओर से किए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों का संचार होता है। समारोह में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले 57 लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र, शॉल, छाता और बैग देकर सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल के साथ मंच पर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, स्थानीय विधायक राजेंद्र सिंह भांबू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल सहित जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन सेनानियों के संघर्ष से ही मिले संवैधानिक अधिकार

समारोह में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने भी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की जनता जिन संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर रही है, वह इन सेनानियों के संघर्ष का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान के साथ योजनाओं का लाभदिलाने को प्रतिबद्ध है। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि झुंझुनूं वीरों की धरती रही है। स्वतंत्रता संग्राम हो या आपातकाल का आंदोलन, इस क्षेत्र के लोगों ने सदैव आगे बढ़‌कर भूमिका निभाई है। उन्होंने बृज स्मृति प्रन्यास ट्रस्ट को धन्यवाद दिया कि उन्होंने जिले के उन गुमनाम सेनानियों को सम्मानित किया, जिन्हें शायद आज की पीढ़ी जानती भी नहीं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery