Saturday, September, 27,2025

महापड़ाव... दूसरे दिन भी मांगों पर नहीं बनी सहमति

झालावाड़: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन व महापड़ाव मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर सैकड़ों किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 51 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं। दिन में प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। धरनास्थल पर किसानों ने सुंदरकांड के पाठ व सद्बुद्धि यज्ञ किया। गायत्री परिवार द्वारा संपन कराए गए यज्ञ में राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए आहुतियां दी गईं। किसान रात भर धरनास्थल और ट्रैक्टरों में ही ठहरे रहे। धरने को मजबूती देने के लिए चित्तौड़ प्रांत के 16 जिलों से किसानों के आने की संभावना है, जिनमें से 9 जिलों के किसान पहले ही झालावाड़ पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा और जनसुविधा की दृष्टि से एंबुलेंस, दवाइयों, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की है।

कलेक्टर कक्ष में बेनतीजा रही बैठक

धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम अभिषेक चारण ने किसान नेताओं से चर्चा की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि नाराजगी कलेक्टर से नहीं है, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों से है, जो किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। इस बीच, धरनास्थल पर गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया।

किसानों की मांगें

किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी पर खरीद की गारंटी, 8 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति, यूरिया की उपलब्धता सहित कई मुद्दे शामिल हैं। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस समाधान नहीं मिलता, तब तक महापड़ाव जारी रहेगा। सरकार की ओर से अब तक कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है, जिससे किसानों में नाराजगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे सिर्फ ठोस फैसले के बाद ही धरना समाप्त करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery