Saturday, September, 27,2025

कलेक्ट्रेट के बाहर हाईवे पर किसानों ने डाला महापड़ाव

झालावाड़: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव डाल दिया। करीब 1465 गांवों के किसान महापड़ाव में शामिल होने के लिए पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान खंडिया चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि इस बार वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। अब ज्ञापन देकर चुपचाप नहीं जाएंगे। किसान आटा-दाल और सब्जियों सहित अपने रहने के हिसाब से तैयारी के साथ धरनास्थल पर पहुंचे हैं। वे हाईवे पर ही ट्रैक्टर लगा कर दाल बाटी बना रहे हैं। किसानों का कहना है कि अबकी बार वे पंजाब के पूर्व आंदोलन की याद दिला देंगे। किसान नेताओं ने बताया कि 11 साल से सरकारों के आगे-पीछे घूम रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने कहा कि बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उसके मुआवजे के बारे में कोई बातचीत नहीं की। फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को नहीं मिल रहा है।

किसानों की मांगें

  • सहकारी समितियों में गड़बड़ियों की जांच हो। दोषियों पर कार्रवाई हो।
  • सरकारी योजनाएं गांवों तक पहुंचे।
  • पटवारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो, अवैध वसूली रोकी जाए।
  • जलभराव से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
  • मंडियों में टीन शेड व सुलभ शौचालय की व्यवस्था हो। प्याज उत्पादकों के लिए विशेष मंडी खोली जाए।
  • फसल बीमा नहीं कराने वाले किसानों को भी नुकसान का मुआवजा मिले।
  • विक्रेताओं का स्टॉक सार्वजनिक किया जाए, अमानक उत्पादों पर रोक लगे।
  • मसाला फसलों के प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएं।
  • रबी सीजन में 12 घंटे दिन की बिजली मिले।
  • सभी सरकारी कार्यक्रमों में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
  • मनरेगा को खेती से जोड़ा जाए।
  • पूर्व में कटे अफीम पट्टे पात्र किसानों को दोबारा दिए जाएं और नए पात्र किसानों को भी पट्टा मिलें।

महापड़ाव में ये रहे मौजूद

महापड़ाव में अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी, अखिल भारतीय जनजाति क्षेत्र प्रमुख मनीराम लबाना, अखिल भारतीय सीमांत प्रमुख कैलाश गंदोलिया, पद्मश्री जैविक प्रमुख हुकुम चंद पाटीदार, प्रदेश महामंत्री तुलसाराम सीवर, प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह, प्रदेश महिला प्रमुख राम मूर्ति मीणा, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रांत संगठन मंत्री परमानंद, प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर सहित कई पदाधिकारी और हजारों किसान मौजूद रहे।

फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

जोधपुर। लूणी उपखंड कार्यालय के बाहर फसल बीमा की क्लेम राशि देने की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया। किसानों ने मुआवजा राशि नहीं देने पर सुसाइड की चेतावनी भी दी है। किसानों ने बताया कि 2023 के समय की फसल बीमा राशि का क्लेम अभी तक नहीं मिला है। किसान जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में एसडीएम के 15 दिन में बीमा क्लेम राशि दिलवाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना हटाया। धरना स्थल पर दर्जनभर गांवों के किसान एकत्रित हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery