Tuesday, November, 25,2025

खेत में जा रहे किसान पर पैंथर ने किया हमला, घायल

झालावाड़: गंगधार थाना क्षेत्र के मकोड़िया गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में अचानक एक पैंथर आ गया। पैंथर ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक पैंथर खेत में आ गया और किसान कालूराम पर हमला कर दिया। हमले में कालूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने शोर मचाकर आस-पास मौजूद किसानों से मदद की गुहार लगाई। कालूराम की चीख-पुकार सुनकर किसान मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर पैंथर को वहां से खदेड़ा।

पिंजरे के साथ पहुंची वन विभाग की टीम

वन विभाग के डीएफओ सागर पंवार ने बताया कि मकोड़िया गांव में सुबह पैंथर दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम को पिंजरे के साथ भेजा गया। टीम ने पैंथर को रेस्क्यू करने के लिए कई स्थानों पर तलाशा, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। पैंथर के पद चिह्नों के आधार पर उसकी लोकेशन खोजी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पैंथर को ट्रेस आउट कर रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

किसान का इलाज जारी

किसान कालूलाल का सीएचसी चौमहला में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, किसान के शरीर पर पंजों के गहरे निशान हैं, हालांकि, उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। इधर, पैंथर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। किसानों ने बताया कि वे इस घटना के बाद खेतों पर अकेले जाने से डर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery