Friday, September, 26,2025

आश्वासन के बाद किसानों का महापड़ाव समाप्त

झालावाड: मिनी सचिवालय में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा किसानों का महापड़ाव वार्ता के बाद मंगलवार देर रात समाप्त हो गया। इससे पहले मिनी सचिवालय में करीब 3 घंटे प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसमें छह मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखने पर सहमति बनी।

जिला प्रशासन ने भारतीय किसान संघ को लिखित आश्वासन दिया कि 13 या 14 सितंबर को संघ प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर अपनी छह मांगों पर बातचीत करेंगे। किसानों से वार्ता के लिए संभागीय आयुक्त पीयूष सामरिया कोटा से झालावाड़ आए थे। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साई रेड्डी ने किसानों का महापड़ाव खत्म करने की आधिकारिक घोषणा की। संभागीय आयुक्त पीयूष सामरिया ने बताया कि जिला स्तरीय मांगों पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आश्वस्त किया है। कुछ मांगों पर प्रदेश स्तर से निर्णय होना है।

वार्ता में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री तुलसाराम, प्रति महामंत्री अंबालाल, प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह, संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर व तहसील अध्यक्षों के अलावा संभागीय आयुक्त पीयूष सामरिया, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार, एडीएम अभिषेक चारण मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery