Saturday, April, 19,2025

ट्यूबवेल में फंसा है मासूम, NDRF की टीम ने संभाली कमान

झालावाड़: जिले के डग थाना क्षेत्र के पाडला गांव में रविवार को एक 5 साल का मासूम बच्चा खेलते समय 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे के साथियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मासूम को बोरवेल से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। बच्चा 30 फीट की गहराई में फंसा है। NDRF की टीम बोरवेल से 80 फीट दूर पांच जेसीबी से खुदाई कर रही है। पाइप के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। गंगधार एसडीएम छत्रपाल सिंह ने बताया कि पाडला गांव में रविवार को पांच वर्षीय प्रहलाद पुत्र कालूलाल दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में ही खुदे बोरवेल में गिर गया। बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। खेत में बोरवेल बिना मुंडेर के खुला हुआ था।

150 फीट गहरा है बोरवेल

बच्चा दोपहर 1:40 बजे बोरवेल में गिरा था। आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वे भाग कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा बोरवेल की गहराई में चला गया था। बोरवेल करीब 150 फीट गहरा बताया जा रहा है।

बोरवेल को बंद करने के निर्देश के बावजूद लापरवाही

प्रदेश में खुले बोरवेल के गड्डों में गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मासूम बोरवेल हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन ने खुले बोरवेल के गड्डों को बंद करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन यह घटना इस दिशा में एक बड़ी चूक दर्शाती है।

रस्सी डालकर बच्चे को निकालने के प्रयास

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू की शुरुआत रस्सी डालकर बच्चे को निकालने के प्रयास से की। इसके बाद शाम एनडीआरफ की टीम ने कमान संभाल ली। जानकारी के अनुसार इस बोरवेल की खुदाई हाल ही में हुई थी। बच्चा बोरवेल में अटका हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery