Friday, June, 27,2025

मधुमक्खी की वजह से गई जान...

झालावाड़: छोटी से मधुमक्खी ने एक युवक की जान ले ली। मधुमक्खी का डर युवक पर इस कदर हावी रहा कि भागते-भागते वह कुएं में जा गिरा। युवक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी चप्पल कुएं में दिखाई दी। तब जाकर युवक की मौत का खुलासा हुआ। जावर थानाधिकारी अलीम मोहम्मद ने बताया कि मध्य प्रदेश के राघोगढ़ निवासी अभिषेक अपनी मां के साथ पिपलिया गांव आया था। यहां से भूलनखेड़ी में रिश्तेदार की बारात में शामिल होने गया। बारात कामखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया निवासी कन्हैया के यहां आई थी। निकासी में जैसे ही आतिशबाजी शुरू हुई, वहां मधुमक्खियों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इससे निकासी में भगदड़ मच गई। इसी दौरान निकासी में शामिल अभिषेक भागते-भागते कुएं में जा गिरा, लेकिन बारातियों को इसकी भनक तक नहीं पड़ी। जब बारात पिपलिया लौटी तो अभिषेक कहीं नजर नहीं आया। बाद में परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो भूलनखेड़ी के कुएं में अभिषेक की चप्पल दिखने पर शंका हुई। कुएं में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो अभिषेक का शव कुएं से बरामद हुआ। शव को कुएं से निकला लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery