Friday, June, 27,2025

जीणमाता मंदिर आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद

सीकर: शक्तिपीठ श्री जीणमाता मंदिर को शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट और पुजारियों ने मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के विरोध में लिया है। हालांकि, मंदिर के गर्भगृह में नियमित पूजा-अर्चना जारी रहेगी, लेकिन भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। पुजारी मंदिर परिसर में धरना भी देंगे।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल को जीणमाता के वार्षिक लक्खी मेले के दौरान बत्तीसी संघ के दर्शन के समय पुजारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई थी। इस दौरान पुजारियों की जनेऊ तोड़ी गई और उन्हें अपमानित किया गया। घटना के बाद से संत समाज और पुजारी आक्रोशित हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया गया। घटना उस समय हुई जब बत्तीसी संघ दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा। पूर्व सहमति के अनुसार, वहां केवल तीन पुजारी होने थे, लेकिन निर्धारित संख्या से अधिक पुजारी मौजूद थे, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मंदिर ट्रस्ट ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery