Tuesday, August, 12,2025

भरतपुर में जाट समाज ने भरी हुंकार

भरतपुर:  जिले के नदबई कस्बे में डहरा मोड़ पर रविवार को जाट समाज की हुंकार रैली का आयोजन हुआ। रैली में राजस्थान के 3 जिलों (भरतपुर, धौलपुर और डीग) के जाटों को केन्द्र की ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग सूचा की गई। हुंकार रैली में भरतपुर सांसद संजना जाटव, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई दिग्गज पहुंचे।

रैली में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जाटों को आरक्षण दो, नहीं तो मोदी जी कुर्सी छोड़ दो... के नारे लगाए। वहीं, सभा में आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज की मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। भरतपुर-धौलपुर-डीग जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा कि यह सभा जाट समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए की जा रही है। रैली में बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग शामिल हुए। सभा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा - के व्यापक इंतजाम किए थे। डहरा मोड़ सहित सभा स्थल के पास - पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए थे।

ये हैं मुख्य मांगें

भरतपुर, धौलपुर और डीग जिलों के जाटों को केन्द्र की ओबीसी सूची में शामिल किया जाए। वर्ष 2015 से 2017 के बीच विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए। महाराजा सूरजमल कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। पूर्व में आरक्षण आंदोलनों के दौरान जाट समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery