Monday, March, 16,2026

मरु महोत्सव... कुसुम मिस मूमल तो मनीष बने मिस्टर डेजर्ट

जैसलमेर: रेगिस्तान के सबसे बड़े उत्सव, 'मरु महोत्सव-2026' में शुक्रवार को जैसलमेर की गलियों में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उमंग के साथ विरासत झलकी। महोत्सव का धार्मिक शुभारंभ शुक्रवार सुबह सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर से हुआ।

पूर्व राजघराने के चैतन्यराज सिंह ने विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। शंखनाद की गूंज और पवित्र झारी से आचमन के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया, जिसने उत्सव की शुरुआत को एक आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर से विशाल और रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मरुस्थलीय जीवन और लोक परंपराओं का आईना नजर आई।

देशभर से आए लोक कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय वेशभूषा में लोक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य करते हुए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मरु संस्कृति के इस अद्भुत दृश्य को देख देशी-विदेशी पर्यटक झूमने लगे। कई विदेशी सैलानी राजस्थानी साफे और पारंपरिक लिबास में नजर आए।

मिसेज जैसलमेर का खिताब 'ताज' के नाम

मरु महोत्सव में बीकानेर की कुसुम पंवार (20) मिस मूमल बनीं। कुसुम 45 तोला गोल्ड ज्वेलरी (करीब 83 लाख रुपए) पहनकर पहुंची थीं। फेस्टिवल के लिए भाई अंकित ने तैयार किया था। दाढ़ी-मूंछों के लिए खाना छोड़कर रोजाना मक्खन से मालिश करने वाले जैसलमेर के मनीष पंवार मिस्टर डेजर्ट बने। वहीं मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता का खिताब 'ताज' ने अपने नाम किया।

साफा बांधो (देशी) प्रतियोगिता में शैतान सिंह विजेता रहे, जबकि विदेशी कैटेगरी में हॉलैंड की पुक ने पहला स्थान हासिल किया। मूंछ प्रतियोगिता में गोपाल सिंह को विजेता घोषित किया गया। पारंपरिक खान-पान से जुड़ी प्रतियोगिता में 33 साल के राजेंद्र सिंह ने 2 मिनट में आधा किलो घोटुवा लड्डू खाकर सबको चौंका दिया और विजेता बने।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery