Friday, September, 26,2025

लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जैसलमेर: डांगरी गांव में खेतसिंह हत्याकांड के विरोध में धरने पर बैठे लोग गुरुवार को उग्र हो गए, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई।

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और कई घरों में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है, जबकि गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने 26 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा है। गांव में पुलिस तैनात है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन किया है। गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। गौरतलब है कि डांगरी गांव के खेतसिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई स्वरूप सिंह के अनुसार करीब दस दिन पहले पड़ोसी गांव के कुछ लोग हिरण का शिकार करने आए थे, जिन्हें खेतसिंह ने रोक दिया था। इस बात को लेकर आरोपियों ने खेतसिंह से रंजिश पाल ली।
मंगलवार रात को मौका पाकर कार में सवार होकर आए आरोपियों ने खेतसिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, हमले में खेतसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery