Tuesday, August, 12,2025

दो गुट भिड़े, कांस्टेबल समेत तीन जने घायल

जैसलमेर: यहां पुरानी छतरियों के निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। महिलाओं ने भी पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव में कांस्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला बासनपीर गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे का है। गांव तालाब किनारे बनी छतरियों के निर्माण को लेकर कुछ लोग पहुंचे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। गांव के तालाब में कई पौराणिक छतरियां थीं, लेकिन किसी वजह से इन्हें तोड़ दिया गया था। इसे लेकर एक पक्ष लंबे समय से इनके दोबारा निर्माण की मांग कर रहा था। प्रशासन की ओर से जब निर्माण की स्वीकृति मिली तो विरोध शुरू हो गया। 

22 लोगों को किया गिरफ्तार

गांव में जुझार रामचंद्र सिंह सोढ़ा और जुझार पालीवाल जी की छतरियों का पुनर्निर्माण चल रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना में कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव करने आए तो ग्रामीणों ने उन पर भी पथराव करना शुरू कर दिया। इधर, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान 22 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस जाब्ता तैनात है। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति अब नियंत्रण में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery