Thursday, April, 17,2025

CAA लागू होने का लाभ, 927 नागरिकों को मिला 'अपना वतन'

जैसलमेर : नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद जैसलमेर में पहली बार 927 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीओ भवन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन और जनगणना विभाग के अधिकारियों ने पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में शामिल हुए विस्थापितों ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह कदम उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने से उन्हें न केवल कानूनी सुरक्षा मिली है, बल्कि उनके बच्चों को भी भविष्य में शिक्षा और रोजगार के मौके मिलेंगे।

दरअसल, सीएए कानून के तहत भारत में पाकिस्तान से 2014 से पहले धार्मिक उत्पीड़न के कारण आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। इसी का लाभ इन हिंदू विस्थापितों को मिला है। इससे पहले, इन्हें भारतीय नागरिकता के लिए कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं। इनमें 12 वर्ष तक भारत में निवास की शर्त भी शामिल थी। अब सीएए लागू होने के बाद जैसलमेर में यह पहला अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में पाक विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता दी गई है।

विस्थापितों को नागरिकता देने का यह ऐतिहासिक क्षण

इस दौरान जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, सीमांत लोक संगठन के हिन्दू सिंह सोढा और जनगणना विभाग के निदेशक विष्णु चरण मल्लिक ने विस्थापितों को नागरिकता देने के इस ऐतिहासिक क्षण को महत्वपूर्ण बताया। सोढा ने कहा कि पाकिस्तान से आए लोग अब भारत में सुरक्षित हैं और उनकी सामाजिक और कानूनी स्थिति अब एक नई दिशा में अग्रसर होगी। पाक विस्थापितों ने कहा कि नागरिकता मिलने के बाद अब वे अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर सकेंगे। उन्हें अब अपने परिवारों के लिए स्थिरता मिलेगी।

मुख्यधारा में शामिल होने का मिला मौका

पश्चिमी राजस्थान, खासतौर पर जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के इलाकों में हजारों पाक विस्थापित हिंदू परिवार लंबे समय से नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे। CAA के तहत 2014 या उससे पहले भारत आए पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इससे उन्हें भारत की मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला है। पहले जहां नागरिकता प्राप्त करने के लिए लंबी प्रक्रिया और दस्तावेजों की जरूरत होती थी, वहीं अब सीएए ने इसे बेहद सरल बना दिया है।

भारत जैसी खुशी और सुकून कहीं और नहीं

12 साल पहले पाकिस्तान से आई सबीरा ने बताया कि भारत में आने के बाद उन्हें हमेशा "पाकिस्तानी" कहकर पुकारा जाता था, लेकिन अब वे भारत की नागरिक बनकर खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। सबीरा ने कहा कि पाकिस्तान में हर तरफ परेशानी थी, लेकिन भारत जैसी खुशी और सुकून कहीं और नहीं हैं। इसी तरह नेतल नाम की महिला ने भी नागरिकता मिलने पर खुशी जताई और कहा कि अब उनके बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी और वे सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। नंदिनी ने कहा कि वह बचपन में अपने परिवार के साथ भारत आई थी। वह 10वीं तक पढ़ी, लेकिन आगे की पढ़ाई में भारत की नागरिकता नहीं होना बड़ी बाधा बन रही थी। नंदिनी का सपना टीचर बनने का है और अब नागरिकता मिलने के बाद वह अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery