Thursday, January, 29,2026

चाची के निधन पर झुंझुनूं पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति

झंझनू: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे। उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देने के बाद वे पहली बार अपने पैतृक गांव आए। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ अपनी चाची शांति देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा गांव पहुंचे। धनखड़ ने किठाना पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी दिवंगत चाची को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व उपराष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले के लोग और समर्थक उनसे मिलने के लिए किठाना पहुंचे। लोगों में अपने क्षेत्र के गौरव से मिलने का उत्साह साफ नजर आया। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति से मिलकर उनके हालचाल जाने। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने पिछले दिनों अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। स्वास्थ्य संबंधी कारणों और लंबी बीमारी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया था। त्यागपत्र देने के बाद वे सार्वजनिक रूप से अपने पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए थे। हालांकि, उनके त्यागपत्र की खबर ने देश और खासकर उनके गृह राज्य राजस्थान में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ और कुलदीप धनखड़ भी शामिल थे। उपराष्ट्रपति ने गांव में कुछ समय बिताया और चाची के अंतिम संस्कार से संबंधित रस्मों में भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery