Saturday, April, 19,2025

वाहन की टक्कर से मादा लेपर्ड घायल

बेगूं: क्षेत्र में मेनाल-जोगणिया माता मार्ग पर शनिवार देर रात एक दुर्घटना में मादा लेपर्ड घायल हो गई। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लेपर्ड सड़क से करीब 5-6 फीट दूर जा गिरी।

बेगूं वन विभाग के रेंजर दीपक कुमार के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल लेपर्ड चल-फिर नहीं पा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू करने के बाद पशु चिकित्सक ने मादा लेपर्ड का प्राथमिक उपचार किया। घायल मादा लेपर्ड की उम्र करीब एक साल है। चित्तौड़गढ़ डीएफओ राहुल कुमार झांझरिया के निर्देश पर लेपर्ड को पिंजरे में रखकर उपचार के लिए उदयपुर भेजा गया। चित्तौड़गढ़ से विशेष वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया।

वाइल्डलाइफ टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मनोहर सिंह, मुकेश, नारायण सिंह, यशवंत, भैरूलाल, बबलू, हीरालाल फोरू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery