Friday, June, 27,2025

रेगिस्तान में भारतीय सेना ने दिखाई हथियारों की ताकत

जैसलमेर: भारतीय सेना पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास कर अपने हथियारों की ताकत का प्रदर्शन कर रही है। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की बैटल एक्स डिवीजन की मैकेनाइज्ड फोर्स ने फायरिंग रेंज में कड़ा अभ्यास किया और रेगिस्तान में असाधारण मानकों का प्रदर्शन किया।

सटीक और प्रभावी फायर-पावर अभ्यास में सेना ने हथियारों की ताकत दिखाई और उनकी ऑपरेशनल तैयारियों को देखा। क्षेत्र आधारित परीक्षण युद्ध होने जैसी परिस्थितियों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें एडवांस डिफेंस सिस्टम्स के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन कर परीक्षण किया जा रहा है। पोकरण के अलावा आगरा और गोपालपुर में विशेष रूप से एयर डिफेंस इक्विपमेंट (वायु रक्षा उपकरण) प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ सहित देश भर में प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास में सेना अपने हथियारों की ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इन गतिविधियों में 'आत्मनिर्भर भारत' की पहल के तहत विकसित एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की विस्तृत श्रृंखला (वाइड रेंज) प्रदर्शित की गई है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी क्षमता के विकास में तेजी लाना है। ये प्रदर्शन भारतीय सेना के 'परिवर्तन के दशक' के रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है और इनका उद्देश्य उभरती युद्धक परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाना है।

अभ्यास में इन सिस्टमों को परखा जा रहा है।

  • मानवरहित हवाई प्रणालियां (यूएएस)
  • यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (यूएलपीजीएम)
  • रनवे इंडिपेंडेंट रिमोटली पायलटेड एरियल सिस्टम
  • काउंटर यूएएस समाधान
  • मानव रहित हवाई वाहन हथियार
  • विशिष्ट वर्टिकल लॉन्च (एसवीएल) ड्रोन                                                                                                      
  • सटीक बहु युद्धक सामग्री वितरण प्रणालियां
  • एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम
  • निम्न स्तरीय हल्के वजन वाले रडार
  • वीएसएचओआरएडीएस (नेक्स्ट जेनरेशन) आईआर सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्लेटफॉर्म
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery