Tuesday, August, 12,2025

थार के रेगिस्तान में सेना का शौर्य... गरजे टैंक व मिसाइलें

जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान की अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़मेर व जैसलमेर के धोरों में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने अपना शौर्य दिखाया। रेत के धोरों में सेना के अत्याधुनिक टैंक व मिसाइलों की गर्जना ने सेना के शौर्य और शक्ति का परिचय दिया।

रेगिस्तान में चल रहे भारतीय सेना के अभ्यास में जवानों ने एडवांस्ड बैटल डिल्स, सटीक निशाने और बेमिसाल गतिशीलता के साथ कौशल का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में सेना ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी जैसी मॉडर्न तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। सीमाओं पर हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और दुश्मन की हर साजिश को पल भर में नाकाम किया जा रहा है। रेगिस्तान के कठिन मौसम और बढ़ते तापमान के बावजूद जवानों का ध्यान सिर्फ लक्ष्य पर केंद्रित है।

यह केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि रणनीतिक संकेत

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो इस युद्धाभ्यास का हर हिस्सा, चाहे वह रात में इंफ्रारेड निगरानी हो, या दिन में हाई ऑक्टेन टैंक मैनोवर्स, यह केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि रणनीतिक संकेत हैं। यह अभ्यास दुश्मन के मनोबल पर वार करने की एक शांत लेकिन, घातक रणनीति है। हर मोर्चे पर सैनिकों की पकड़ ऐसी है, मानो वे रेगिस्तान की रेत नहीं, दुश्मन की सोच को अपनी मुठ्ठी में लिए बैठे हो। हर गड़गड़ाहट के पीछे एक इरादा है और हर इरादा है दुश्मन को ये एहसास दिलाना कि वो चाहे कितना भी छुप जाए, भारत की आंखें हर दिशा में खुली है... और उसकी बंदूके हर क्षण तैयार।

सेना कर रही शक्ति प्रदर्शन का अभ्यास

जैसलमेर में थार के तपते रेगिस्तान में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार है। सेना ने पश्चिमी सीमा पर संपूर्ण दबदबा कायम किया है। दक्षिणी कमान की शक्ति, तकनीक और उन्नत युद्ध अभ्यास सेना के सटीक निशाना और बेजोड़ गतिशीलता के अद्वितीय संगम से परिभाषित होती है।

पाकिस्तानी ड्रोन के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार

पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रही ड्रोन गतिविधियों और सीमा पार से हो रही निगरानी की कोशिशों के बीच अब भारतीय सेना ने जवाबी रणनीति भी पूरी तरह से तैयार कर ली है। ड्रोन डिटेक्शन से लेकर उन्हें मार गिराने तक, हर ऑपरेशन के लिए विशेष हथियार, रडार और जैमर सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है। भारतीय सेना अब फ्यूचर रेडी आर्मी बन चुकी है, जो हर उभरते खतरे को पहले ही पढ़ लेती है और उससे निपटने का फुलप्रूफ एक्शन प्लान भी तैयार रखती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery