Wednesday, November, 26,2025

आतंकवाद के विरुद्ध साझा संकल्प, शुरू हुआ युद्धाभ्यास

बीकानेर: राजस्थान की तपती मरुस्थली रेत पर इस बार सिर्फ सूरज की गर्मी नहीं, बल्कि भारत और रूस की सैन्य साझेदारी की दृढ़ आहट भी महसूस की जा रही है। भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2025 की भव्य शुरुआत 6 अक्टूबर से बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हो चुकी है। यह अभ्यास 15 अक्टूबर तक चलेगा और इसका प्रमुख उद्देश्य आतंकवाद रोधी अभियानों में समन्वय, रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के आधुनिक सैन्य संसाधन और हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से अभ्यास का नेतृत्व मेजर जनरल संजय चंद्र कंदपाला कर रहे हैं, जबकि रूसी दल का नेतृत्व मेजर जनरल आंद्रेई कोजलोव संभाल रहे हैं। दस दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं शहरी और बीहड़ इलाकों में आतंकवाद के खिलाफ संचालन, तलाशी अभियान, राहत कार्य और सैन्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण अभ्यासों में हिस्सा ले रही हैं। अभ्यास इंद्र-2025 में भारत की ओर से टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी-2 इन्फेंट्री फाइटिंग वाहन और स्वदेशी पिनाका रॉकेट सिस्टम जैसे उन्नत हथियार शामिल हैं, वहीं रूस की ओर से बीटीआर-82ए जैसे आधुनिक सैन्य प्लेटफॉर्म प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों की सेनाओं की इंटरऑपरेबिलिटी यानी पारस्परिक संचालन क्षमता को एक नया आयाम मिलेगा। साथ ही आतंकवाद-रोधी अभियानों में तालमेल और रणनीतिक सोच को भी मजबूती मिलेगी।

आतंकवाद के विरुद्ध भारत और रूस एक साथ

मेजर जनरल संजय चंद्र कंदपाला ने कहा कि भारत और रूस के बीच यह साझेदारी केवल हथियारों या तकनीक की नहीं बल्कि भरोसे, परंपरा और समान मूल्यों की साझेदारी है। इंद्र 2025 हमारी उस भावना का प्रतीक है जो हमें आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के विरुद्ध एकजुट करती है, वहीं रूसी पक्ष के प्रमुख मेजर जनरल आंद्रेई कोजलोव ने कहा कि हम भारत के साथ दशकों से चले आ रहे अपने मित्रतापूर्ण संबंधों को अत्यंत सम्मान देते हैं। यह अभ्यास न केवल सैनिकों के प्रशिक्षण का अवसर है बल्कि एक साझा संदेश है कि रूस और भारत आतंकवाद के विरुद्ध कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery