Thursday, January, 29,2026

शिल्प, काष्ठ और रंग कला भारतीय सभ्यता का जीवंत प्रतीकः शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की शिल्प कला, काष्ठ कला और रंग कला भारतीय सभ्यता का जीवंत प्रतीक हैं। ये कलाएं हमारी आत्मा से जुड़ी हुई हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रही हैं।

शुक्रवार को ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित हैंडीक्राफ्ट एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लगभग दस हजार वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को संजोकर रखने की सार्थक पहल हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हैंडीक्राफ्ट उद्योग को अर्थव्यवस्था के विभिन्न वर्टिकल्स में नई पहचान मिली है। क्रिएटिव इकोनॉमी में भले ही फ्रांस अग्रणी राष्ट्र माना जाता हो, लेकिन भारतीय कला विविधता, कौशल और परंपरा से परिपूर्ण है। भारतीय हस्तशिल्प उद्यमियों ने किसी क्राफ्ट कॉलेज से नहीं, बल्कि पीढ़ियों के अनुभव से दक्षता हासिल की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज मशीनों से चार हजार काउंट तक का कपड़ा तैयार होता है, जबकि ढाका के कारीगर कभी मलमल से दस हजार काउंट का कपड़ा हाथ से बनाते थे। बंधेज, टेक्सटाइल, लकड़ी, पत्थर और लेदर से बने उत्पादों की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने में हस्तशिल्प उद्योग की अहम भूमिका रही है। शेखावत ने कहा कि हस्तशिल्प उद्योग देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल है। यह न केवल अर्थव्यवस्था के विकेंद्रीकरण में सहायक है, बल्कि शहरी-ग्रामीण अंतर को भी पाटता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल फॉर ग्लोबल' के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery