Tuesday, April, 22,2025

पटाखा गोदाम में लगी आग, 14 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

बांसवाड़ा : रीको इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को अवैध पटाखा गोदाम में आग लग गई। इस दौरान दो ब्लास्ट हुए और आग से 14 लोग झुलस गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। गोदाम में काम कर रहे पति-पत्नी और चार बच्चों को बचा लिया गया है। 

गोदाम में लगी आग का धुआं 5 किलोमीटर दूर शहर तक दिखाई दिया। बाद में 9 दमकलों की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू करवाया। जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं, फैक्ट्री मालिक पर बच्चों से जबरन काम करने का आरोप लगा है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

मामले पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे में कुल 14 लोग झुलसे हैं, जिनमें से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है। अन्य सभी का इलाज बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में चल रहा है। गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक अशोक अग्रवाल ने सोनू सिंधी को गोदाम किराए पर दे रखा था। सोनू यहां बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहा था। अब रीको की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच चल रही है, जो दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दंपती व 4 बच्चे सुरक्षित निकाले 

आग लगने के बाद गोदाम में 2 तेज धमाके हुए और दो घंटे तक रह-रहकर पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। पटाखों के धमाके सुन आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ये लोग धमाकों की चपेट में आकर झुलस गए। लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे कोतवाली सीआई देवीलाल मीणा ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तुड़वाई। इसके बाद सीआई देवीलाल स्वयं अंदर पहुंचे। लोगों ने बताया कि गोदाम से दंपती
और 4 बच्चे सुरक्षित निकल गए थे। सीआई टीम के साथ अंदर गए और गोदाम में सर्च किया। कोई नहीं मिला तो खुद ही आग बुझाने में जुटे।

गोदाम पर लगा रहता था ताला 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम गोदाम के बाहर खड़े थे। अचानक धमाकों की आवाज आई और धुआं उठता देख हमने प्रशासन को सूचना दी। तब पुलिस और अग्निशमन की टीम अंदर आई। वे दीवार तोड़कर अंदर गोदाम में घुसे। हम भी उनके साथ थे। सभी को मौके से हटाया। गोदाम पर अक्सर ताला ही लगा रहता था। हाल ही में गोदाम की दीवारें ऊंची बनाई गई थी। इसलिए देख नहीं सकते कि क्या काम हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery