Monday, March, 16,2026

एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश... मिला जखीरा

भिवाड़ी: सोमवार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 7 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर संचालित एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया है।

टीम को मौके से भारी मात्रा में पॉपअप पटाखे, विस्फोटक केमिकल और निर्माण सामग्री मिली। साथ ही गोदाम से भी बड़ी संख्या में अवैध पटाखों का जखीरा जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के स्थानीय नेता इमरान खान की सूचना पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम रीको के प्लॉट संख्या जी-1/682 पर पहुंची, जहां स्टील फैब्रिकेशन के नाम पर संचालित इकाई में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था।

टीम ताला तोड़कर अंदर पहुंची

सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक विनोद कात्यायन को फोन किया गया, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद प्रशासनिक टीम ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान परिसर में भारी मात्रा में तैयार पटाखे, अर्धनिर्मित सामग्री और ज्वलनशील केमिकल पाए गए। एडीएम ने बताया कि मौके पर स्वयं पटाखा जलाकर उसकी पुष्टि की गई। इसके बाद फैक्ट्री को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एडीएम सुमित्रा मिश्रा, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

फैक्ट्री मालिक ताला लगाकर हो गया था फरार

बता दें कि सोमवार को समीप स्थित एक अन्य फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में सात मजदूर जिंदा जल गए थे। बताया जा रहा है कि उस घटना के दिन तक यह अवैध फैक्ट्री भी संचालित हो रही थी। विस्फोट के बाद मालिक ताला लगाकर फरार हो गया था। टीम ने फैक्ट्री परिसर की बिजली आपूर्ति काट दी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। पूरे क्षेत्र की सघन जांच की जा रही है।

पटाखों को चाइनीज रेपर में किया गया था पैक

गोदाम से बरामद पटाखों को चाइनीज रेपर में पैक किया गया था, जिससे उनके परिवहन और आपूर्ति में आसानी हो सके। प्रशासन को आशंका है कि यह अवैध स्टॉक होली या अन्य त्योहारों के मद्देनजर तैयार किया जा रहा था। अब पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें सप्लाई चेन की गहन पड़ताल कर रही हैं। प्राथमिक जांच में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के बाजारों में आपूर्ति की संभावना जताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery