Friday, April, 18,2025

हिन्दुस्तान जिंक और सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के बीच पॉवर डिलीवरी एमओयू 530 मेगावाट हुई रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता

उदयपुर: हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, सेरेटिका रिन्यूएबल्स के साथ पॉवर डिलीवरी के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत हिन्दुस्तान जिंक की चौबीसों घंटे रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 450 मेगावाट से बढ़कर 530 मेगावाट हो गई है, जिससे इसकी कुल बिजली आवश्यकता में रिन्यूएबल एनर्जी का योगदान 70 प्रतिशत से अधिक हो गया है। यह परियोजना सौर, पवन और भंडारण प्रौद्योगिकियों को मिलाकर विकसित की जाएगी, जो भारत के संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों में स्थित है। यह परियोजना 2027 तक पूरी तरह से प्रारंभ होने की उम्मीद है।

सेरेटिका द्वारा प्रदान की जाने वाली निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति 15 मिनट के समय ब्लॉक में कम से कम 315 मेगावाट की गारंटी देती है, जिससे उद्योगों को विश्वसनीय और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ, अरुण मिश्रा ने कहा कि यह समझौता उनकी जलवायु कार्रवाई रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अक्षय ऊर्जा से 70 प्रतिशत बिजली प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हुए कंपनी 2050 तक नेट जीरो हासिल करने के लिए काम कर रही है। सेरेटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी ने कहा कि यह एमओयू भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनियों में से एक को निर्बाध, स्थिर और विश्वसनीय रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery