Wednesday, August, 13,2025

समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं शिक्षकः बागडे

हनुमानगढ़:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षक केवल नौकरी नहीं करते, वे समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। वे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश समिति के दो दिवसीय महाधिवेशन के समापन अवसर पर गोरक्षधाम, गोगामेड़ी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल बुद्धि का विकास नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि 1835 की मैकाले शिक्षा नीति ने भारतीय शिक्षा की आत्मा को नष्ट किया था, लेकिन अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 उस आत्मा को पुनः जागृत कर रही है। यह नीति केवल पाठ्यक्रम का बदलाव नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रयास है।

इसके निर्माण में 400 कुलपतियों और 1000 से अधिक शिक्षाविदों ने दो वर्षों तक गहन मंथन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन गुरुकुलों में शिक्षा जीवन शैली का हिस्सा थी, जिसमें छात्र को विषय ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती थी। राज्यपाल ने बताया कि उस समय गुरुकुलों में 16 भाषाएं पढ़ाई जाती थीं और भारत में कोई भिखारी नहीं होता था। अब समय है कि हम फिर उस आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी शिक्षा पद्धति की ओर लौटें। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षक मिट्टी से राम और रावण दोनों बना सकता है यह उसके संस्कार और उद्देश्य पर निर्भर करता है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोगामेड़ी स्थित गुरु गोरखनाथ धाम और गोगाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery