Sunday, May, 31,2026

गेहूं खरीद की मांग पर किसानों ने घंटेभर तक रोका रेलवे ट्रैक

हनुमानगढ़: गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने और खरीद लक्ष्य में वृद्धि की मांग को लेकर हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसानों का आंदोलन शनिवार को उग्र हो गया। हजारों किसानों ने करीब एक घंटे तक बीकानेर-हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात प्रभावित किया। बाद में प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद किसानों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। किसान पिछले दो दिनों से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। उनका कहना था कि मंडियों में अभी भी बड़ी मात्रा में गेहूं पड़ा हुआ है, जबकि समर्थन मूल्य पर खरीद की अवधि समाप्ति के करीब है। किसानों की मांग थी कि खरीद अवधि बढ़ाई जाए और खरीद लक्ष्य में संशोधन किया जाए। शनिवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित किसान सभा के दौरान नेताओं के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान सड़क पार कर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और वार्ता के बाद किसान वापस धरना स्थल पर लौट आए। इससे पहले शुक्रवार को भी किसानों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था। माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि खरीद अवधि बढ़ाने और लक्ष्य में संशोधन का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर ही संभव है।

खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे किसान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 7.52 लाख मीट्रिक टन तय किया गया था, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद मंडियों में काफी मात्रा में गेहूं पड़ा हुआ है। किसान संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं ने खरीद अवधि 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि बारदाने की कमी, गेहूं उठाव में देरी और स्लॉट बुकिंग जैसी समस्याओं के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई किसान दिनों से खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही।

प्रशासन ने स्थिति सुधारने के लिए समय मांगा

वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने बताया कि हनुमानगढ़ के लिए 8 लाख और श्रीगंगानगर के लिए 11 लाख बैग उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। प्रशासन ने 10 जून तक स्थिति सुधारने का समय मांगा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि वादे पूरे नहीं हुए तो 10 जून को कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे धरना स्थल के टेंट हटा दिए गए हैं, लेकिन किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन केवल स्थगित किया गया है और किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिकने तक संघर्ष जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery