Wednesday, April, 16,2025

आहूजा ने धोया राम मंदिर... छिड़ा विवाद

अलवर: भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आहूजा ने कांग्रेस नेताओं के शालीमार आवासीय सोसाइटी में निर्मित राम मंदिर कार्यक्रम में जाने पर मंदिर के अपवित्र होने का आरोप लगाया। आहूजा ने गंगाजल छिड़क कर मंदिर को धोया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उन लोगों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को कभी चुनौती दी थी। वही, आहूजा के बयान पर विवाद छिड़ गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और मुख्यमंत्री तक पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा का बयान भाजपा की दलितों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा दलितों से नफरत करती है और उन्हें पूजा पाठ करते नहीं देख सकती है। क्या भगवान पर केवल भाजपा नेताओं का अधिकार है? वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता आहूजा द्वारा नेता प्रतिपक्ष के मंदिर जाने के बाद गंगाजल छिड़कने की घटना दलितों के प्रति भाजपा की दुर्भावना को दर्शाती है। 21वीं सदी में ऐसी संकीर्ण मानसिकता एक सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery