Wednesday, August, 13,2025

गुर्जर समाज के 91 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

झालावाड़: धनवाड़ा में देवनारायण मंदिर परिसर में संभाग स्तरीय गुर्जर समाज का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। इस आयोजन में गुर्जर समाज के 91 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे। समिति ने वर पक्ष से 27 हजार 501 रुपए
शुल्क लिया, जबकि वधू पक्ष से कोई शुल्क नहीं लिया गया। नवविवाहित जोड़ों को समिति की ओर से उपहार स्वरूप पलंग, गद्दे, तकिए, बेड शीट, मिक्सर और 21 बर्तन दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रहलाद गुंजल ने कहा कि समाज को अपनी ताकत बढ़ाने के लिए संगठित रहना चाहिए। गुर्जर समाज के जिला संयोजक श्याम गुर्जर खटाणा और राकेश गुर्जर ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery