Friday, June, 27,2025

पाक को सबक सिखाया, फिर हरकत की तो नक्शे से मिटा देंगे

पाली: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का काम किया और पाकिस्तान को भी अच्छा सबक सिखाया, लेकिन कुछ लोग अपनी आदत से मजबूर होते हैं। पाकिस्तान भी कुछ ऐसा ही है।

कटारिया उदयपुर जाते समय बुधवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर पणिहारी चौराहा स्थित आरटीडीसी होटल में करीब एक घंटे रुके। होटल में मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना ने कई बार सबक सिखाया है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि फिर कभी ऐसा मौका आएगा तो उसे ऐसा सबक
सिखाएंगे कि नक्शे से उसका नाम ही मिट जाए, तभी हमारे मन को बड़ा संतोष मिलेगा।

पंजाब बॉर्डर पर 5 दिन हलचल रही

कटारिया ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने दिखा दिया कि उसमें कितना दम है। पंजाब बॉर्डर पर पांच दिन तक हलचल रही। हर समय सायरन बजते थे, ड्रोन आने की सूचना मिलती थी, मिसाइल आने की सूचना मिलती थी, लेकिन भारत की सेना ने सबकुछ आसमान में ही खत्म कर दिया, नीचे धरती पर कुछ नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि ये पहली बार लगा कि हमारी बहादुर फौज के कारण हम कितने सुरक्षित हैं। हम सभी भारतीयों के मन में देश की सेना के प्रति गौरव का भाव है।

भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

इससे पूर्व, आरटीडीसी होटल में गुलाब चंद कटारिया का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, विकास बुबकिया, अशोक बाफना सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery