Thursday, June, 26,2025

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में वर्षा जल संग्रहण पर दें ध्यान

कुचामन सिटी: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को कुचामन नगर परिषद के सभागार में डीडवाना-कुचामन जिले के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षण प्रशिक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के प्राचीन ग्रंथों से जोड़ने का आह्वान किया। ड्रॉप-आउट छात्रों को वापस शिक्षा से जोड़ने और मेधावी छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने को कहा। साथ ही, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत वर्षा जल संग्रहण और पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राज्यपाल ने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व राज्यपाल को पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में जिला कलेक्टर पुखराज सेन, पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, जिला परिषद सीईओ रविंद्र कुमार, एडीएम डीडवाना महेंद्र मीणा, एडीएम कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांग बच्चों को बांटी इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर

बैठक से पूर्व राज्यपाल ने पांच दिव्यांग बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इसके बाद बागडे ने परबतसर की ग्राम पंचायत खोखर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधे लगाने का आग्रह भी किया।

बैठक में डीएसओ को लगाई फटकार

अजमेर कुचामन के बाद राज्यपाल बागडे अजमेर पहुंचे। राज्यपाल ने सिविल लाइन स्थित रीट कार्यालय में सरकार की योजनाओं को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान राज्यपाल ने सवालों के सही जवाब नहीं देने पर डीएसओ फर्स्ट को फटकार भी लगाई। बैठक में पीएम आवास योजना, ग्राम सडक योजना और जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक से पहले पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में राज्यपाल बागडे ने अधिकारियों से विभागों से संबंधित सवाल पूछे। इस दौरान बागडे ने डीएसओ फर्स्ट रतन कौर से विभाग से संबंधित सवाल पूछे। सवाल का सही जवाब नहीं देने पर राज्यपाल ने डीएसओ कौर को फटकार लगाई। बाद में डीएसओ द्वितीय ने राज्यपाल के सवालों के जवाब दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery