Thursday, June, 26,2025

रियल एस्टेट व्यापारी को मारी गोली, लॉरेंस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

श्रीगंगानगर: शहर के जस्सा सिंह मार्ग पर मंगलवार सुबह एक जिम के बाहर रियल एस्टेट व्यापारी को गोली मार दी गई। व्यापारी के जिम से निकलते ही उन पर 2 बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। हमले में व्यापारी के पैर में गोली लगी है। घायल व्यापारी आशीष गुप्ता (50) को लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। अनमोल विश्नोई नाम की फेसबुक आईडी से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि आशीष गुप्ता पर हरि बॉक्सर और आरजू ने अनमोल बिश्नोई के कहने पर गोलियां चलवाई हैं। वहीं, एसपी गौरव यादव ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द घटना का खुलासा करेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने एक के बाद एक 5 से 7 राउंड फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोल बरामद किए हैं।

रंजिश की आशंका

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने पीड़ित आशीष गुप्ता के बयान दर्ज किए हैं। आशीष गुप्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। शहर में उनकी कई कॉलोनियां हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery