Tuesday, August, 12,2025

पाप करने वाले लोग अब खुद साधु बन रहे : शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी हार टालने के लिए छात्रसंघ चुनाव रोकने का पाप किसने किया था।

शेखावत ने कहा, "जो पाप करने वाले लोग अब साधु बन रहे हैं।" रविवार को मीडिया से चर्चा में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस केवल अपनी सुविधा के अनुसार कानून और संविधान की व्याख्या करती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गहलोत के उस ट्वीट का जिक्र किया जिसमें उन्होंने पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव हर पांच साल में कराने की बात कही थी। शेखावत ने पूछा कि जब कांग्रेस ने 13 साल तक पंचायत चुनाव नहीं होने दिया था तो तब वह नियम और कानून क्यों नहीं याद आए? शेखावत ने यह भी बताया कि जोधपुर नगर निगम के चुनाव 2019 में होने थे, लेकिन 2021 में हुए, तब भी कांग्रेस ने नियमों की अवहेलना की। उन्होंने कांग्रेस की दोहराई गई विरोधाभासी नीति पर सवाल उठाए।

जलदाय विभाग के अधिकारियों से चर्चा

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर सर्किट हाउस में जलदाय विभाग के अधिकारियों साथ शहर में जलापूर्ति को लेकर बैठक की। शेखावत ने कहा कि जोधपुर की जल समस्याओं का समाधान काफी हद तक थर्ड फेस ऑफ कैनाल परियोजना से जुड़ा है, लेकिन इसका कार्य समय से पीछे चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उम्मीद थी कि यह परियोजना पिछले वर्ष पूरी हो जाएगी, लेकिन अब समीक्षा में सामने आया है कि यह दिसंबर तक पूरी होगी। शेखावत ने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि गर्मियों में पानी की समस्या से बचने के लिए यह काम समय पर पूरा होना जरूरी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

खिलाड़ियों को दी बधाई

शेखावत ने बुल्गारिया में संपन्न कूडो वर्ल्ड कप में मेडल जीतने वाले जोधपुर के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने केवल जोधपुर का नाम रोशन किया, अपितु पूरे देश का नाम रोशन किया है। हम सब लोग गर्व के साथ इन सबको बधाई देते हुए इनका अभिनंदन करते हैं।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवालों पर शेखावत का पलटवार

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बिहार चुनाव को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि चुनाव आयोग का यह अधिकार और दायित्व है कि वह संविधान के अनुरूप चुनाव निष्पक्ष और निर्विवाद रूप से करवाए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी लाइन पर फैसला दिया था। शेखावत ने कहा, "जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की समीक्षा करता है, तो कौन लोग हैं, जो इसका विरोध कर रहे है, इसकी जानकारी होनी चाहिए।" एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे को गंभीरता से समझाना चाहिए और सरकार के कामकाज को पूरी ताकत से विपक्ष की भ्रांतियों को रोकने में लगाना चाहिए। शेखावत ने कहा कि यह स्पष्टता जनता तक हर संभव माध्यम से पहुंचानी चाहिए, चाहे वह चौराहे पर हो या मोबाइल पर।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery