Tuesday, August, 12,2025

'सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटें'

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को शहर जिला भारतीय जनता पार्टी की नई टीम को संगठन की शक्ति का मंत्र दिया। शेखावत ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटें। शेखावत सुबह दिल्ली से अल्प प्रवास पर गृह जनपद पहुंचे।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने नई टीम का परिचय कराया। शेखावत ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने स्नेहिल स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार जताया। शेखावत ने जय नारायण विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी व पेंशनर्स संघर्ष समिति के सदस्यों, विवि के सेवानिवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों से भेंट की। राजस्थान सरकार के माध्यम से टर्म लोन के तहत 100 करोड़ रुपए स्वीकृत करने, विशेष रूप से पेंशनर्स के लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान करने पर सभी ने सरकार का आभार व्यक्त किया। शेखावत ने बताया कि पेंशन संबंधी समस्या का स्थाई समाधान करवाने को लेकर सभी से विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्या के स्थाई निराकरण का प्रयास किया जाएगा। पूरे मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सकारात्मक सहयोग के लिए सभी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। शेखावत ने सर्किट हाउस में जनसामान्य से मुलाकात की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery