Friday, September, 26,2025

मां का अपमान देश नहीं करेगा बर्दाश्तः शेखावत

भरतपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को अल्प प्रवास पर भरतपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि मां का अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जनता आने वाले चुनाव में वोट की चोट से इसका जवाब देगी। शेखावत ने कहा कि मां का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। माता हमें जन्म देती है तो वह देवी स्वरूप है। मां का सर्वोच्च स्थान है, उसके प्रति अपमानजनक शब्द कहना देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इस टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। भरतपुर प्रवास के दौरान शेखावत ने डीग जिले के ऐतिहासिक जल महलों के संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार ने जल महलों को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है और जैसे ही प्रस्ताव केंद्र को मिलेगा, इसे सकारात्मक रूप से लिया जाएगा।

केंद्र भरतपुर को पर्यटन की नई पहचान दिलाने का करेगा हरसंभव प्रयास

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि डीग के जल महलों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चर्चा की है। साथ ही, केंद्र सरकार भरतपुर को पर्यटन की नई पहचान दिलाने का हरसंभव प्रयास करेगी। शेखावत ने कहा कि देशभर में संपदा और स्मारकों के रख-रखाव का कार्य निरंतर जारी है। राज्य स्तर पर जिन स्मारकों की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग संभालता है, उनकी देख-रेख और मरम्मत का काम भी लगातार किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शेखावत भरतपुर में एक परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व संसद रंजीता कोली आदि ने उनका स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery