Friday, June, 27,2025

ERCP में 5 साल तक डाला रोड़ा BJP सरकार बनते ही योजना लागू

जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिमी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (डब्ल्यूआरसीपी) में सहयोग का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को सेतरावा में वीर शिरोमणि राव देवराज राठौड़ के 663वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार को डब्ल्यूआरसीपी पर विस्तार से अध्ययन कराने की आवश्यकता है। शेखावत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) को 5 साल तक रोकने के प्रयास हुए, लेकिन जब डबल इंजन की सरकार बनी तो 15 दिन में इसे लागू कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि अटल सरकार के समय नदियों को जोड़ने की कल्पना की गई थी। पार्वती, कालीसिंधु और चंबल को जोड़ने का एक लिंक 31 लिंक्स में से चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी से 21 जिलों को पीने का पानी मिलेगा और 3 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।

देवराज राठौड़ जयंती समारोह में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारा इतिहास बहुत गौरवशाली है। वीर दुर्गादास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, वीर शिरोमणि राव देवराज राठौड़ पर हम 500-700 साल बाद भी गर्व महसूस कर रहे हैं। आज हम समाज को शक्तिशाली बनाने, बच्चों को नौकरियां दिलाने और राजनीतिक क्षेत्र में समाज किस तरह महत्वपूर्ण हो, इसकी चर्चा करते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियां संस्कारों के साथ कितना जुड़ रही हैं, इस पर कोई चर्चा नहीं होती। केवल शक्ति और सामर्थ्य हासिल कर कोई समाज संस्कारवान रह सकता है, इसकी गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ाएं और कामयाब बनाएं, लेकिन साथ-साथ में उनमें क्षत्रिय संस्कार भी डालें। युवा पीढ़ी अपने इतिहास पुरुषों से प्रेरणा ले सकें, इस तरह का विचार मंचों से करने की आवश्यकता है। शेखावत ने मां नागणेच्या माता मंदिर में ज्योत के दर्शन किए। राव देवराज राठौड़ की अश्वारूढ प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत सत्यम गिरी, विधायक बाबूसिंह सिंह राठौड़, मनोहर, मोती सिंह आदि मौजूद रहे।

फोन टैपिंग पर चर्चा करने का गहलोत को नैतिक अधिकार नहीं

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि गहलोत साहब को तो फोन टैपिंग के मामले में चर्चा करने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। शुक्रवार को अपने निवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में फोन टैपिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत साहब के जमाने में जिस तरह से फोन टैपिंग हुई, यह मैं कहता या आरोप-प्रत्यारोप लगाता, वो ठीक नहीं था, लेकिन उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने दिल्ली न्यायालय में शपथपूर्वक बयान रजिस्टर्ड कराकर कहा कि फोन टैपिंग हुई है। फोन टैपिंग के बाद मुख्यमंत्री ने खुद उस टैप को अवैध तरीके से हासिल कर लीक करने के लिए कहा। जिन लोगों ने इस तरह के पाप किए है, वो दूसरों की तरफ दृष्टि उठाकर देखें, उनका ये अधिकार नहीं है। महाकुम्भको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर शेखावत ने कहा कि ये कांग्रेस का चरित्र है। किसी भी विषय पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं करना और बाद में उससे भाग जाना। कोविड के समय में वैक्सीन जब बनी थी, तब कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि ये भाजपा की वैक्सीन है। ये विश्वास योग्य वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन का कोई क्लिनिकल ट्रायल नहीं हुआ है। फिर अंधेरी रात में जाकर इन सबने वैक्सीन लगाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों के सोशल मीडिया हैंडल देख लीजिए, वैक्सीन लगवाते फोटो नहीं मिलेगा। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery