Tuesday, November, 25,2025

पर्यटन विकास के नए रोडमैप पर किया मंथन

उदयपुर: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन के समापन के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दो दिन के सम्मेलन में बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन के विजन को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने राज्य की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और राज्य सरकार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्रीनगर और नई दिल्ली में पर्यटन सचिवों की कॉन्फ्रेंस के बाद उदयपुर सम्मेलन में प्राप्त सुझावों और रोडमैप को आगामी केंद्रीय बजट में शामिल करवाने का प्रयास किया जाएगा।

शेखावत ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विस्तृत प्रेजेंटेशन देखने के बाद पुनः आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक ऐसा पर्यटन स्थल वैश्विक मानदंडों के अनुरूप विकसित करने का संकल्प लें। इस कार्य में अनुभवी कंसल्टेंट्स और निजी भागीदारों की मदद ली जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन से संबंधित सभी विभागों के बीच समन्वय होना चाहिए और राज्यों में इसी आधार पर पर्यटन नीति में यदि आवश्यक हो तो आवश्यक बदलाव किए जाएं। इससे पहले त्रिपुरा, सिक्किम, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और मिजोरम के प्रतिनिधिमंडलों की ओर से वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन थीम पर प्रेजेंटेशन दिए गए। दो दिनों में देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्लोबल डेस्टिनेशन की संभावनाओं को साझा किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery