Thursday, June, 26,2025

सनातन परंपरा की निरंतर्ता में साधु संतों की अहम भूमिकाः शेखावत

पाली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जब यूनान, मिस्त्र, रोम जैसी अनेक प्राचीन सभ्यताएं काल के प्रवाह में लुप्त हो गई, तब भी भारत की सनातन परंपरा आज तक जीवंत और प्रवाहमान बनी हुई है। इसका श्रेय भारत की साधु-संत परंपरा को जाता है, जिसने न केवल समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाए रखा, बल्कि उसे सन्मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य भी किया।

रविवार को पाली जिले में आत्म बल्लभ जैन परिषद द्वारा आयोजित पद्मश्री सम्मानित जैनाचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी के अभिनंदन समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा गंगा की तरह सतत प्रवाहित होती रही है और इस परंपरा को जीवित रखने में साधु-संतों की भूमिका अत्यंत निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि जब भारत पर आक्रमण हुए, जब तलवारें हमारी संस्कृति को नष्ट करने के लिए उठीं, तब भी जैन धर्म और अन्य आध्यात्मिक धाराओं ने अपने विवेक और चेतना से समाज को दिशा दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को वैचारिक प्रदूषण और नैतिक भ्रांतियों के माध्यम से पथभ्रष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं, तब भी संत समाज की सक्रिय उपस्थिति के कारण भारत की सांस्कृतिक धारा आज भी सशक्त और दिशा देने वाली बनी हुई है। उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि यह धारा न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

केवल अंक लाना जीवन का अंत नहीं

अजमेर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केवल अंक लाना जीवन का अंत नहीं है। अंक और अंत में बहुत अंतर होता है। हम सबको देश के लिए बहुत कुछ करना है, इस यथार्थ को समझते हुए आगे बढ़ते रहना है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग अपने अध्ययन काल में कम नंबर लाए थे, उन्होंने भी अपनी किसी एक विद्या में पारंगत होकर अपने जीवन में एक अलग मुकाम हासिल किया और देश के विकास में अप्रतिम योगदान दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में अपने भविष्य का चुनाव करें, उस क्षेत्र में श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर सकते हैं, इस विचार के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत होगा, जिसमें आप सबकी भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होगी। आप देश की सबसे बड़ी सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं, क्योंकि देश उस रास्ते चल पड़ा है, जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं, अब भारत को बदलने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि जब भारत विकसित होगा, तब आप सभी यह गर्व करेंगे कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में आप सबका योगदान अहम रहा। यह आपका दोहरा सौभाग्य होने के साथ ही दोहरी जिम्मेदारी भी होगी, इसलिए, इस उत्तरदायित्व के साथ आपको आगे बढ़ने की जरूरत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery