Thursday, June, 26,2025

उदयपुर में फ्रांस की महिला पर्यटक से रेप

उदयपुर: शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में पर्यटक के साथ पार्टी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। महिला पर्यटक का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला सोमवार देर शाम का है। थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी हुई थी, जिसमें आरोपी सिद्धार्थ फ्रांस की महिला पर्यटक  से मिला था। यहां से आरोपी पर्यटक को अपने सुखेर स्थित किराए के मकान में ले गया। वारदात के बाद युवक फरार है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर के अनुसार महिला 22 जून को दिल्ली से उदयपुर घूमने के लिए आई थी। यहां अंबामाता थाना क्षेत्र में एक होटल में रुकी थी। सोमवार शाम को पार्टी के लिए गई थी। पर्यटक ने बताया कि पार्टी के दौरान उसकी टेबल पर अचानक एक युवक आया। उसने बोला-चलो बाहर स्मोक करते हैं और आपको यहां के सुंदर नजारे दिखाता हूं।

गले नहीं लगी तो रेप किया: पीड़िता

इसी दौरान महिला ने कई बार अपने होटल जाने के लिए कहा, लेकिन युवक नहीं माना। पर्यटक ने बताया कि उसका मोबाइल डिस्चार्ज था। युवक उसे एक अपार्टमेंट में लेकर गया। फिर यहां उसे गले लगने के लिए बोला। वह गले नहीं लगी तो उसके साथ रेप किया। इसके बाद पर्यटक की हालत बिगड़ गई। वह खुद जाकर निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery