Tuesday, March, 31,2026

शिक्षा व व्यापार के जरिए 21वीं सदी का नेतृत्व करेगा भारत

उदयपुर: फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से प्रताप गौरव केंद्र में फोर्टी एक्सीलेंस अवार्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उदयपुर राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने अपने संबोधन में व्यापारिक दूरदर्शिता, शिक्षा और आर्थिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय के साथ आर्थिक शक्तियों का केंद्र बदलता रहा है। 19वीं शताब्दी ब्रिटेन की थी, 20वीं शताब्दी अमेरिका की रही और 21वीं शताब्दी भारत की होगी। यह परिवर्तन शिक्षा और व्यापारिक क्षमता के माध्यम से संभव होगा। उन्होंने उदयपुर के राज परिवार के होटल उद्योग में प्रवेश का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रारंभ में आलोचनाओं के बावजूद दृढ़ निश्चय और सही निर्णयों ने इस क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाई।

विभिन्न श्रेणियों में दिए गए अवार्ड

अवार्ड सेरेमनी में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ देश के प्रसिद्ध उद्योगपति पूनम कुलरिया, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और अवार्ड सेरेमनी चेयरमैन प्रवीण सुथार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अलवर से विशाल यादव, जयपुर से विनय गोधा, उदयपुर से राजेंद्र सिकलीगर, नोखा से रवि प्रकाश सोनी, सिरोही से नितिन बंसल, बालोतरा से नरेश कुमार खंडेलवाल, उदयपुर से निर्मल शर्मा और सौरभ पालीवाल को सम्मानित किया। ट्रेडर सेक्टर में कोटा से राजेश अग्रवाल, जयपुर से मिलन अग्रवाल, सुरेश कालानी, गिरधारी लाल खंडेलवाल और श्रीकांत समारिया को सम्मानित किया गया।

सर्विस सेक्टर में उदयपुर से सिद्धांत अग्रवाल, जयपुर से सोनम खंडेलवाल, पारुल पतनवाला, वर्तिका जैन, प्रणव आहूजा, सुखदेव जांगिड़, कशिश शर्मा और डॉ. चर्चिल जैन को सम्मानित किया गया। प्रोफेशनल डॉक्टर श्रेणी में उदयपुर के डॉ. निलेश मेहता और चित्तौड़गढ़ के डॉ. सुशील मेहता को सम्मानित किया गया। प्रोफेशनल आर्किटेक्ट श्रेणी में उदयपुर से डॉ. दीप्ति जैन, डॉ. अभिनव मंत्री और जयपुर से योगेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। मीडिया सेक्टर में नवलजीत सक्सेना और पंकज वैष्णव को सम्मानित किया गया।

गांवों से जुड़े रोजगार से ही सच्ची सफलता

देश के प्रमुख उद्योगपति पूनम कुलरिया ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का वास्तविक सूत्र अपने पैतृक गांवों को भी विकास और रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अपने गांव नोखा में उद्योग स्थापित कर रहा है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र का आर्थिक स्तर सुधरेगा। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि फोर्टी का उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह के चेयरमैन प्रवीण सुथार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक छोटा प्रयास है, जिसे भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery