Monday, June, 08,2026

देशी नस्लों के संवर्धन में तकनीक बनेगी बड़ी ताकतः गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शनिवार को लारिया रिसोर्ट, जोधपुर में मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे। इस अवसर पर कई मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मंत्री के. के. विश्नोई, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, बीएसएफ डीआईजी राजपाल सिंह, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पूर्व न्यायाधीश गोपाल व्यास, रितु आईवीएफ के निदेशक डॉ. ज्योति बंसल तथा समाजसेवी मुकुल चौधरी शामिल रहे।

आचार्य अचलानंद गिरी महाराज, गोविंदराम शास्त्री और मदनरामजी महाराज सहित कई संतों ने भी कार्यक्रम को आशीर्वाद प्रदान किया। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा वरिष्ठ संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि गौ संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि नई वैज्ञानिक तकनीकों से गोपालन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से राजस्थान में देशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विशाल माथुर, इमरान खान, कमल पुरोहित, घनश्याम करोल, हेमंत शर्मा तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन जोधपुर निवासी संपादक राजीव गौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery