Saturday, February, 21,2026

पानी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन... दो हाईवे जाम

श्रीगंगानगर: पानी की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर में दो प्रमुख हाईवे जाम कर दिए। किसानों ने सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़े कर एनएच-911 श्रीगंगानगर-रायसिंहनगर मार्ग के फूसेवाला टोल प्लाजा और सीसी हेड के पास पदमपुर स्टेट हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। शाम करीब चार बजे जाम खोला गया, लेकिन किसान संगठनों ने 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर महापड़ाव की की घोषणा कर दी है।

किसानों ने पूर्व मंत्री का फूंका पुतलाः प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का पुतला भी फूंका। किसानों का आरोप है कि पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के कारण 32 दिन की नहरबंदी के बाद भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। अधिकारियों ने नहरबंदी के दौरान प्रतिदिन 1500 क्यूसेक पानी देने का आश्वासन दिया था, जबकि मांग 2600 क्यूसेक की है। किसानों का कहना है कि एक भी दिन तय मात्रा में पानी नहीं मिला।

प्रमुख मांगें

  • गंगनहर में 1500 क्यूसेक से अधिक पानी की आपूर्ति।
  • हरिके बैराज से बीकानेर कैनाल में पूरा पानी छोड़ा जाए।
  • नहरबंदी के बाद सिंचाई बारियों की भरपाई।
  • फसल नुकसान का आकलन और मुआवजा।
  • 26 फरवरी को श्रीगंगानगर में महापड़ाव, बड़े आंदोलन की चेतावनी।

जारी रहेगा आंदोलन

किसान नेता रणजीत सिंह राजू ने चेतावनी दी कि जब तक हरिके बैराज से पूरा पानी नहीं छोड़ा जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को नहरबंदी समाप्त हो रही है, लेकिन यदि बीकानेर कैनाल में पूरा पानी नहीं छोड़ा गया तो गंगनहर क्षेत्र की रबी फसलें तबाह हो सकती हैं। किसानों का कहना है कि फरवरी में बढ़ते तापमान और पानी की कमी से तीन-तीन सिंचाई बारियां प्रभावित हो चुकी हैं। प्रशासन ने पुरानी बीकानेर कैनाल से खखां हेड पर 1500 क्यूसेक पानी देने का भरोसा दिलाया था। 26 फरवरी को श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट के बाहर गंगा सिंह चौक पर हजारों किसान जुटेंगे और बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery