Monday, March, 16,2026

एकता कपूर ने रिद्धि और उसके शावकों का किया दीदार

सवाई माधोपुर: टीवी सीरियल निर्माता और बालाजी टेलीफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर ने शुक्रवार को शाम की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी की। लोकप्रिय टीवी सीरियल नागिन की शानदार टीआरपी से उत्साहित एकता कपूर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर रणथंभौर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रकृति और वन्यजीवों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए। जानकारी के अनुसार, एकता कपूर गुरुवार शाम अपने दोस्तों और परिचितों के साथ सवाई माधोपुर स्थित पांच सितारा होटल नाहरगढ़ पहुंचीं। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार शाम को उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी की। वे खुली जिप्सी में रणथंभौर के जोन नंबर-4 में सफारी पर निकलीं, जहां उन्हें प्रसिद्ध बाधिन रिद्धि और उसके शावकों का दीदार हुआ।

देखी शावकों की अठखेलियां

जंगल में बाधिन रिद्धि और उसके शावकों को प्राकृतिक माहौल में अठखेलियां करते देख एकता कपूर काफी रोमांचित नजर आई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से बाघिन और उसके शावकों की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इस दौरान वे बेहद खुश और रिलैक्स दिखीं। सफारी के दौरान एकता कपूर ने रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण की भी जमकर तारीफ की। रणथंभौर नेशनल पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के बीच भी खासा लोकप्रिय है। यहां पहले भी कई फिल्मी सितारे और जानी-मानी हस्तियां टाइगर सफारी का आनंद ले चुकी हैं। अब इस सूची में एकता कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।

नागिन सीरियल दर्शकों के बीच लोकप्रिय

उल्लेखनीय है कि एकता कपूर मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम मानी जाती हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों का निर्माण किया है। हाल ही में उनका नया सीरियल नागिन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उनके भाई तुषार कपूर भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery