Thursday, June, 26,2025

एकात्म मानव दर्शन ही राष्ट्र निर्माण की मूल चेतना: देवनानी

उदयपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानवदर्शन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर में दो दिवसीय हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। भूपाल नोबल्स संस्थान, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय व जयपुर की पं. दीनदयाल स्मृति समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय का राष्ट्र दृष्टिकोण केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि वे राष्ट्र को एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इकाई के रूप में देखते थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का आधार सांस्कृतिक चेतना, स्वदेशी दृष्टिकोण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए। प्रथम तकनीकी सत्र में एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. महेश चंद्र शर्मा ने 'राजनीतिज्ञ पंडित दीनदयाल उपाध्याय' विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि पंडित जी लोकतंत्र को केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि विचार और नेतृत्व का मंच मानते थे। वे समभाव और सहयोग की संस्कृति के पक्षधर थे। विद्यापीठ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण संवेदना और समर्पण से होता है और हमारी संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है। वहीं, प्रस्तावना वक्तव्य में प्रो. मोहनलाल छीपा ने कहा कि दीनदयाल जी की विचारधारा आज की चुनौतियों का समाधान दे सकती है। दस मौके पर अतुल जैन, डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष, प्रो. के. के. सिंह सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery