Monday, March, 16,2026

पदयात्रा में मदन दिलावर के पैर में चुभा कांटा, बोले- राजनीति फूलों की सेज नहीं

कोटा: अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में पदयात्रा कर रहे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को उस समय चर्चा में आ गए, जब उनके पैर में बबूल का कांटा चुभ गया। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत उनकी ओर दौड़े, लेकिन मंत्री ने उन्हें रोक दिया और खुद ही अपने पैर से कांटा निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति कोई फूलों की सेज नहीं है, बल्कि जनसेवा का कठिन मार्ग है। दिलावर ने कहा कि जनसेवा के रास्ते पर चलते समय जनता अक्सर फूल-मालाओं से स्वागत करती है, लेकिन अगर जनता के लिए चलते हुए पैरों में कांटे भी चुभ जाएं तो उन्हें भी आशीर्वाद की तरह स्वीकार करना चाहिए। मंत्री के इस बयान के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। दरअसल, शिक्षा मंत्री 13 मार्च से अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में पदयात्रा कर रहे हैं।

मंदिरगढ़ से निकलने के बाद रविवार को उनकी पदयात्रा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र से होते हुए केशवपुरा गांव पहुंची। यहां से वे आगे बढ़ते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे जसपुरा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। जसपुरा गांव में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि अगर गांव के सरकारी स्कूल में 25 और बच्चों का नामांकन कराया जाता है तो उसे तुरंत सेकंडरी स्कूल में क्रमोन्नत कर दिया जाएगा। इसके अलावा छोटे बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए जनजातीय विकास विभाग के माध्यम से बालवाड़ी खोलने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery