Saturday, September, 27,2025

घर में घुसा लेपर्ड, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

डूंगरपुर: साबला थाना क्षेत्र के नया टापरा गांव में रविवार सुबह 4 बजे एक घर में लेपर्ड घुस गया। लेपर्ड पहले टापरा निवासी कांतिलाल के घर के आंगन में बैठा। इसके बाद वह उठकर पड़ोस में स्थित सुरेंद्र के मकान की बालकनी में स्थित बाथरूम में जाकर बैठ गया। टापरा के धनपाल मीणा ने बताया कि वे सुबह 4 बजे उठकर घर की छत पर गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि पड़ोस में रहने वाले कांतिलाल के आंगन में लेपर्ड बैठा हुआ है। जब उसने कांतिलाल को आवाज दी तो लेपर्ड उठकर पड़ोसी सुरेंद्र के घर की बालकनी में स्थित बाथरूम में जा बैठा। इसके बाद शोर मचाने और पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने लेपर्ड को रस्सी से फंदा लगाकर पकड़ लिया। इस दौरान सूचना पर साबला एसडीएम महेश गागोरिया, तहसीलदार मोहनलाल बारिया और धानाधिकारी रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे।

थानाधिकारी ने लेपर्ड के ऊपर पलंग रखकर उसके गले में बंधी रस्सी को काट दिया। इसके बाद लेपर्ड बालकनी के एक कोने में जाकर बैठ गया। आसपुर रेंजर सोनम मीणा ने बताया कि लेपर्ड अस्वस्थ था। टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू करने के बाद साबला वन विभाग के ऑफिस भेज दिया। पशु चिकित्सक घनश्याम सिंह कोहली को लेपर्ड के इलाज के लिए बुलाया है। लेपर्ड कमजोर बताया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। नया टापरा के पास ही बड़ा जंगल है, जो आसपुर रेंज एरिया के अंतर्गत आता है। आए दिन यहां लेपर्ड का मूवमेंट बना रहता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery