Saturday, June, 13,2026

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

डूंगरपुर: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बल्ब और ट्यूबलाइट लेकर सरकार और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जैसे ही भीड़ एसई ऑफिस पहुंची, पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक गणेश घोघरा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अंदर गए और एसई से वार्ता की। बातचीत में बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

इस दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि जिले में केवल 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है और शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने बिजली निगम पर लापरवाही, कमीशनखोरी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery