Sunday, October, 05,2025

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया मेवाड़ी परम्परा का निर्वहन

उदयपुर: बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में महाराणाओं के विद्यादान की परम्परा का निर्वहन करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक, उदयपुर में अध्ययनरत 230 बालिकाओं की सम्पूर्ण वार्षिक फीस जमा करवाई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि बालिका शिक्षा ही सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है। आज के दौर में भी ऐसी कई बालिकाएं हैं, जो घरेलू समस्याओं एवं आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं।

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना केवल उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी सुनिश्चित करना है। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि मेवाड़ के विकास की नींव सुदृढ़ करने में शिक्षा का विशेष योगदान रहा है। मेवाड़ के महाराणाओं ने सदैव प्रजाहित एवं समाज उत्थान के लिए विद्यादान को परम आवश्यक मानकर, योजनागत तरीकों से शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के पावन कार्य किए हैं, उसी मेवाड़ी परम्परा का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ वर्तमान में निर्वहन कर रहे हैं।

लक्ष्यराज सिंह के नाम नौ 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड'

अपने पुरखों की मेवाड़ी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शिक्षा सुधार, नारी सशक्तीकरण, पशु कल्याण, शहीद सैनिकों की वीरांगनों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई सराहनीय कार्यों के साथ-साथ अपने पर्यावरणीय दृष्टिकोण के तहत 'गो ग्रीन' और 'सेव वाटर' अभियानों के माध्यम से विद्यालयों और नागरिकों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी का समय-समय पर बोध कराया है। समाज में निस्वार्थ सेवा कर्म एवं दायित्व निर्वहन को आगे बढ़ाते हुए लक्ष्यराज सिंह विश्व कीर्तिमानों की श्रृंखला में अब तक नौ 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' अपने नाम कर चुके हैं। ये उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर पर्यावरण और परोपकार के प्रति मेवाड़ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

मेवाड़ रियासत ने खोला था पहला कन्या विद्यालय

161 वर्ष पूर्व मेवाड़ के 71वें श्रीएकलिंग दीवान महाराणा शम्भूसिंह ने अपने शासनकाल के दौरान शम्भूरत्न पाठशाला की नींव रख बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया था। महाराणा शम्भूसिंह के शासनकाल (1861-1874 ई.) में उदयपुर राज्य का पहला स्कूल जनवरी 1863 ई. में खोला गया था। जिसे 'शम्भूरन पाठशाला' का नाम दिया गया। इसे 1866 ई. में कन्या विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया, जो भारत में मेवाड़ रियासत की ओर से पहला कन्या विद्यालय था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery