Monday, April, 21,2025

2 साल की बच्ची पर डॉग ने किया हमला, लगे 12 टांके

अलवर: यहां नगला समावदी के गांधीनगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम का आधा गाल फाड़ डाला और माथा व नाक नोंच लिया। इस पर गुस्साए लोगों ने लाठियों-डंडों से कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि इससे पहले इसी कुत्ते ने एक व्यक्ति का कान काट खाया था। घायल बच्ची के पिता राजकुमार ने बताया कि ख्वाहिश (2) घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान डॉग ने बच्ची पर हमला कर दिया। घटना का पता लगते ही बच्ची के परिजनों और अन्य लोगों ने डॉग को बच्ची से दूर हटाया, जिससे उसकी जान बची। आक्रोशित लोगों ने डॉग पर हमला कर उसे मार दिया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉ. बीएम शर्मा ने बताया कि बच्ची के जबड़े, गाल और होंठ पर गंभीर जख्म थे। उसे 12 टांके लगाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery